RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर निकली रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।माय भारत के बैनर तले विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व निखिल राज ने किया। ये कार्यक्रम दो सत्रों में किया गया पहला सत्र में रैली सुबह रमना से पकड़ी होते हुए स्टेशन परिसर पहुंच कर वहीं सभा में तब्दील हो गया। समाजसेवी सभा को संबोधित करते हुए भुवन पांडेय ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है।इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या मुद्दों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने का है. ऐसा अनुमान है कि आने वाले समय में दुनिया की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ सकती है।रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक जनसंख्या 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है। वहीं समाजसेवी पवन सत्यार्थी ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियां जैसे गरीबी, बेरोजगारी और पर्यावरणीय क्षरण पर जागरूकता बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है।2025 की थीम युवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी पसंद का परिवार चुन सकें। दूसरे सत्र में पेटिंग प्रतियोगियों पाई अकादमी में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान रुचि श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान नव्या श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान सोनल राज,सचिन राय किये। निर्णायक मंडली में ऐशना राज और पवन सत्यार्थी थे।विजेताओं को सम्मानित करते हुए पीयूष सिंह ने बताया कि यह न केवल रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को बढ़ावा देती है, बल्कि आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल, और भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल को भी विकसित करने में मदद करती है।

Related posts

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

चतरा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों–पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन! राज्य के मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

एकता की दुहाई, बांटने का काम।

rktvnews

भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय में मैट्रिक परिणामों को ले हर्ष का माहौल।

rktvnews

Leave a Comment