RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: सी.एस.सी दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएससी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को CSC वी.एल.ई पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। यह आम लोगों के विश्वास का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा करता है। सीएससी के माध्यम से शहरों की सेवाएं एक क्लिक में गांव तक पहुंच रही हैं तथा देश की ग्राम पंचायतें डिजिटल पंचायतें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में सीएससी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी संचालक ग्राम स्तर पर लोगों के जीवन को सरल और सुगम बना रहे हैं। सीएससी ने डिजिटल सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही समाज में रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। उत्तराखण्ड राज्य में 13 हजार से अधिक सीएससी संचालित हैं। इनके माध्यम से यूसीसी पंजीकरण, विभिन्न प्रमाण पत्रों और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे विभिन्न कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में साइंस बेस्ड नॉलेज इकोनॉमी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने डिजिटल इंडिया के संकल्प को देश के सामने रखा था, जो आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति सरकार की स्पष्ट नीति और नियत का उदाहरण है। भारत के गांव-गांव में डिजिटल क्रांति पहुंच गई है। दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। आज देश की छोटी से छोटी दुकान में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन का उपयोग हो रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, भगवान पाटिल, कृष्ण कुमार सिंह, अश्विनी कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल 28 मई से 30 मई, 2023 के बीच नाइजीरिया का दौरा करेंगे, जहां वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

rktvnews

वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों को वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए।

rktvnews

भोजपुर: 25वें जन्मदिन पर चित्रांश दुर्गेश ने किया छठवां रक्तदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

चतरा:जिले के चार प्रखण्ड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment