RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS अनिल सिंह,14 मई। नीतीश कुमार ने आज नए समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।मुख्य भवन में 39 विभाग संचालित होंगे सभी विभागों का अलग अलग प्रवेश द्वार रहेगा।समाहरणालय के बेस मेंट एवं भूतल के अलावा 5 फ्लोर होगा।इस परिसर में लगभग 205 ओपन पार्किंग एवं 240 बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें।उन्होंने कहा की नया समाहरणल भवन बन जाने से एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे।जिससे लोगो को भी काफी सहूलियत होगी और अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।नया समाहरणल भवन काफी बेहतरीन ढंग से बनाया जा रहा है जो भूकंप रोधी और पर्यावरण के भी अनुकूल होगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ एस सिद्धार्थ,सचिव अनुपम कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भारत सरकार ने मणिपुर की राज्यपाल की अध्यक्षता में मणिपुर में शांति समिति का गठन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:सृष्टि विस्तार की कथा श्रोताओं के लिए ज्ञानवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के नीतीश ने बजाया डंका।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:प्रक्षेत्रीय संयोजक बने शशि रंजन, बोले कर्मचारियों के समस्याओं का निष्पादन ही उद्देश्य।

rktvnews

Leave a Comment