RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)04 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत से हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, विधायकगण जनार्दन पासवान (चतरा), कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), रौशन लाल चौधरी (बड़कागांव), सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह (हजारीबाग लोकसभा), वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा एवं दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारीगण चतरा के जहूर आलम एवं सिमरिया के सन्नी राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सभी प्रखंड प्रमुख, दिशा के सदस्यगण, एवं संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं की समीक्षा

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बिजली, सड़क निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना आदि – की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।इसके साथ ही, 31 अगस्त 2024 को आयोजित पूर्व दिशा बैठक में उठाए गए बिंदुओं जैसे: सांसद आदर्श ग्राम योजना, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पुल निर्माण कार्य, पेयजलापूर्ति से संबंधित, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई और अनुपालन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश

वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्या पर चर्चा करते हुए कहा गया कि उम्र अधिक होने के कारण लाभुकों की बायोमैट्रिक सत्यापन में कठिनाई हो रही है, जिससे राशि की निकासी बाधित हो रही है। सामाजिक सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। हेरुआ नदी पर स्थित पुराने पुल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि उस पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। संबंधित विभाग को पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराकर कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा को नल जल योजना का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्देश

बैठक के दौरान सड़क किनारे स्थित सूखे और खतरनाक पेड़ों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। निर्देशित किया गया कि ऐसे पेड़, जिनके कारण सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं और जिनके कटाई हेतु वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्राप्त हो चुका है, उन्हें चिन्हित करते हुए सम्बंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ओवरलोड वाहनों एवं बिना त्रिपाल ढके खनिज लदे वाहनों को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमपूर्वक जांच अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
सांसद कालीचरण सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जनसहभागिता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने सभी अधिकारियों को योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी विभागों द्वारा क्रमवार योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।

Related posts

जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने अनुकंपा समिति की अनुशंसा के आलोक में आश्रित को दिया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

दुमका:“आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment