RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चुनाव के वक़्त नये सिरे से मतदाता सूची तैयार करना संदेह के घेरे में: कृष्ण मोहन ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।आम आदमी पार्टी ने बिहार सरकार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण और डोमिसाइल नीति पर घेरा है। जब पहले से मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने की प्रक्रिया और उपाय है तो एकाएक चुनाव के चंद माह पूर्व बहुत कम समय में ये कदम लाखों लोगों को मत देने से वंचित कर सकता है। बहुत लोग बाहर रहने, बाढ़ और बारिश के मौसम से भी इसमे असहज महसूस कर रहें हैं। आवेदन देने के बाद भी उनका आवेदन अपडेट नही हो सकता ऐसा पहले भी हुआ है और दिल्ली और महाराष्ट मे चिन्हित करके विपक्ष के वोटर वर्ग का भारी मात्रा में नाम की शिकायत जोर शोर से उठी है। गरीब और अनपढ़ लोग भारी मात्रा मे मत से वंचित रह सकते हैं इससे जनता और विपक्ष मे डर और आशंका का महौल है। मतदाता सूची को त्रुटि रहित करने का काम करना चाहिए । लेकिन पूरी मतदाता सूची इतने कम समय में एकाएक चुनाव के वक़्त नये सिरे से तैयार करना संदेह के घेरे में है। दूसरी तरफ पटना में डोमिसाइल की मांग को लेकर छात्र आन्दोलन कर रहे और वे पहले भी आन्दोलन कर चुके। जब बिहार के छात्रों को दूसरे राज्यो मे अलग अलग कारण से नौकरी के आवेदन से रोका जा रहा तो क्या बिहार में भी वे नौकरी के लायक नही। शिक्षक की परीक्षा मे दूसरे राज्य के कैंडिडेट भारी मात्रा मे आ गये हैं। पार्टी ने इन मसले पर आम जनता और पार्टी की भावना से चुनाव आयोग और सरकार को अवगत कराया है।

Related posts

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तगण से आरण्य देवी मंदिर में लगी रही लंबी लाइन।

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

विजाग नौसेना मैराथन के दौरान अतिरिक्त मील और मुस्कुराहट के साथ विजाग ने अनूठी अनुभूति प्रदान की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम के दादा कुटी में प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

rktvnews

यह तो है मृत्यु लोक रे !

rktvnews

Leave a Comment