RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु शनिवार को लगेगा कैम्प।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,12 मई। दिनांक 13.05.2023 (शनिवार) को उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र, राजस्व संग्रहण एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अंतर्गत आरा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में कैम्प लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करा सकते है। इस हेतु कोईलवर प्रखंड के बघउतपुर एवं जमालपुर गांव, बड़हरा प्रखंड के रामशहर गाँव, आरा प्रखंड के हसनपुरा एवं धमार गांव, उदवंतनगर प्रखंड के खलिशा गाँव, संदेश प्रखंड के फुलारी गाँव मे कैम्प लगाया जाएगा। इस संदर्भ में श्री रवी आर्यन, विद्युत कार्यपालक अभियन्ता, आरा द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के आन स्पॉट निवारण हेतु प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक प्रखंड के किसी न किसी गाँव मे कैम्प लगाया जाएगा। वैसे ग्रामीण उपभोक्ता जिनको विद्युत विपत्र अथवा अन्य कोई विद्युत से संबंधित समस्या हो वे कैम्प में आवेदन देकर हाथो हाथ अपनी समस्या का निवारण करा सकते है। समस्याओं के अविलंब निवारण हेतु कैम्प में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 07 मई 26

rktvnews

डीसी ने जिला आयुष सोसाइटी के सदस्यों की ली बैठक!राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अधिक से अधिक कैंप लगाकर लोगों को आयुष के प्रति जागरूक किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मनोविज्ञान विभाग द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:हिन्दी को राजकीय भाषा घोषित करने वाले देश के पहले राज्य में भाषा की उपेक्षा क्यों?

rktvnews

मोतीहारी:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment