RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिस ओर चलती है जवानी उसी ओर चलता है जमाना : रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 जून।आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में जय बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजद नेता रघुपति यादव भावी विधायक प्रत्याशी बड़हरा ने फिता काटकर किया। रघुपति यादव ने कहा कि मैं बड़हरा का बेटा बनकर जीना चाहता हूं और मरना चाहता हूं मेरे जिस्म में जब तक जान है सेवा कभी कम नहीं हो सकता है और हमेशा खेल के प्रति सभी खिलाड़ियों के लिए समर्पित हूं। जिधर जवानी चलती है उधर जमाना चलता है।युवा इस देश के भविष्य हैं समय-समय पर खेल खेलकूद भी जरूरी है ताकि शारीरिक और मानसिक विकास होता रहे गांव समाज से खिलाड़ी निकल कर राज्य स्तर से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक अपनी खेल की प्रतिभा का परचम लहरा सके। रघुपति यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कमेटी के तमाम सदस्यों के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि आप सभी ने बुलाकर जो प्यार सम्मान दिया इसके लिए सदैव आभारी रहेंगे अच्छे खिलाड़ियों को हमेशा सम्मान और प्रोत्साहित करना हम सब का कर्तव्य है।
इस मैच में कुल 8 टीम ने भाग लिया प्रत्येक मैच 6ओवर का हुआ।
इस कमेटी के सदस्यों में नीरज तिवारी ,धीरज तिवारी, विपुल तिवारी, राजेश तिवारी, आशीष तिवारी, शिवम तिवारी सहित अन्य कई मौजूद रहे।
अन्य गणमान्य लोगों में चंद्रमा बाबा, अभय मिश्रा,मनोज पाण्डेय ,मदन यादव, सत्यदेव यादव,अमित कुमार मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:भगवान सच्चे भक्त की सदैव रखते हैं लाज :स्वामी मुक्तिनाथ

rktvnews

नवादा: डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:संथाल परगना में इमर्शन साइट विकास हेतु दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला दुमका में शुरू।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी विदाई।

rktvnews

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

rktvnews

Leave a Comment