RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जे.पी. गंगा पथ के बीच विकसित किये जाने वाले ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का स्थल निरीक्षण किया।

RKTV NEWS पटना ( बिहार)05 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल और जे.पी. गंगा पथ के बीच विकसित किये जाने वाले ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वीडियो क्लिप के माध्यम से विकसित किये जाने वाले ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के संदर्भ में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के बन जाने से यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे.पी. गंगा पथ अवस्थित है, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बांस घाट स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के निकट ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का समाधि स्थल है। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के समाधि स्थल को भी विकसित करने का निर्देश दिया।

Related posts

भोजपुर:कृष्णगढ देवरिया गांव में बद्रीनाथ केदारनाथ दर्शन के बाद आयोजित हुआ भव्य भंडारा।

rktvnews

आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति गठित

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

Leave a Comment