RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जून।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया ने उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव स्थित महादलित टोला का दौरा किया। यह दौरा डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत पूर्व में की गई घोषणाओं के आलोक में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, पीसीसी पथ, तथा हाल ही में विकसित की जा रही लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी।स्थानीय लोगों ने बताया कि अभियान के तहत हुए कार्यों से टोले में सकारात्मक बदलाव आया है, जिसे लेकर उन्होंने प्रशासन के प्रति संतोष और आभार प्रकट किया। इस दौरान एक प्रेरणादायक पहल की जानकारी भी सामने आई, जब ग्रामीणों ने बताया कि टोले की एक महिला निःस्वार्थ भाव से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय पहुंचाने का कार्य करती हैं। इस मानवीय सेवा को सराहते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में डीआरडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर, अंचलाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:आचार्य धर्मेन्द्र के नेतृत्व में चल रहा है भागवत यज्ञ।

rktvnews

भोजपुर:दानापुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग,दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जा रही थी गाड़ी।

rktvnews

रायपुर : अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अप्रैल 25

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त करायी जायेगी आईटीआई प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा : उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment