RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नुक्कड नाटक ‘असली धन: श्रम संसाधन’ विभाग की प्रस्तुति रही सराहनीय।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून।श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से पटना की चर्चित नाट्य संस्था सूत्रधार के कलाकारों द्वारा शहर के पुरानी पुलिस लाईन, बाजार समिति और पटेल बस स्टैंड में नुक्कड नाटक ‘असली धन: श्रम संसाधन’ की प्रस्तुति की गई। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, पटना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के निबंधन, नवीनीकरण तथा बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक ‘असली धन: श्रम संसाधन’ का अभियान का आरा में समापन हुआ। बिहार सरकार द्वारा बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित एवं वरिष्ठ रंगकर्मी नवाब आलम द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक में बोर्ड द्वारा निबंधित निर्माण श्रमिकों/उनके आश्रितों के लिए संचालित कल्याणकारी 16 योजनाओं जैसे विवाह के लिए वित्तीय सहायता योजना, मातृत्व एवं पितृत्व लाभ योजना, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, साइकिल क्रय अनुदान योजना, पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन, मृत्युलाभ, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, औजार क्रय अनुदान योजना आदि की जानकारी दी गई। नाटक के गीत बिहार श्रम संसाधन विभाग के सरकारी योजना.., ए भैया लाभ उठाव ना..,.
एक से एक बढ़कर आइल ब सरकारी योजना…, राज मिस्त्री, टाईल्स मिस्त्री, रेजा, हेल्पर,
आपन आपन निबंधन करईहा,.. ने नाटक के कथ्य को और प्रभावशाली बना दिया और दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी। कलाकारों में अनिल सिंह, अंबुज कुमार, लड्डू भोपाली, आरती, शालिनी बेबी, कुमार नरेंद्र, ऋषि कुमार, नीरज, राजेश, सुनील आदि थे। रंगकर्मी नवाब आलम ने बताया कि नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम भोजपुर जिला के 14 प्रखंडों में किया जाएगा। यह 26 मई से से शुुरु हुआ था और 12 जून को संपन्न हुआ।

Related posts

दरभंगा:प्रथम अंडर ट्रायल बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

नहीं रहे भोजपुरी के चर्चित गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय!सर्वत्र शोक की लहर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

आरएसएस नेटवर्क का खुलासा।

rktvnews

ग्वालियर:रैली, मानव श्रृंखला व शपथ के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश।

rktvnews

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को स्वावलंबी बना रहा अदाणी फाउंडेशन, ‘सक्षम’ प्रोग्राम के जरिए 8 सालों में 1.5 लाख युवाओं को किया प्रशिक्षित।

rktvnews

Leave a Comment