RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित और मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी द्वारा संकलित ‘गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन’ पुस्तक का विमोचन किया।

RKTVNEWS/मुंबई ( महाराष्ट्र)24 जून।महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने 22 जून, 2024 (शनिवार) को राजभवन मुंबई में ‘गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक में मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी (एमएमएमएस) द्वारा संकलित प्रसिद्ध लेखकों के 18 लेख शामिल हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने इस अवसर पर एमएमएमएस और 17 लेखकों और दो संपादकों को सम्मानित किया। उन्होंने मुंबई के नागरिकों को उनके प्राचीन समुद्री इतिहास के बारे में जानने के लिए भी प्रोत्साहित किया। प्रकाशन विभाग द्वारा एशियाटिक सोसाइटी के सहयोग से राजभवन के दरबार हॉल में पुस्तक की प्रस्तुति भी दी गई। आमंत्रित लोगों में इतिहासकार और इतिहास के प्रति उत्साही लोग शामिल थे।
एमएमएमएस द्वारा संकलित यह पुस्तक सोपारा, वसई, वर्सोवा, माहिम, कल्याण, ठाणे, पनवेल, अलीबाग, चौल, मंडद और जंजीरा जैसे मुंबई क्षेत्र के विभिन्न पोर्ट्स और डॉक्स के इतिहास पर आधिकारिक लेखों का संकलन है। इतिहासकारों, शोधकर्ताओं, समुद्री विशेषज्ञों, संरक्षण वास्तुकारों और लेखकों ने सभी 18 अध्यायों में योगदान दिया है। इस पुस्तक का प्रकाशन उपरोक्त प्राचीन बंदरगाहों के बारे में जागरूकता पैदा करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसमें मझगांव डॉक, मुंबई पोर्ट, बॉम्बे डॉक, ससून डॉक और फेरी व्हार्फ सहित मुंबई के आधुनिक बंदरगाहों और डॉक के विकास को भी शामिल किया गया है जिसे भाऊचा धक्का के नाम से भी जाना जाता है।
समारोह में मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी के अध्यक्ष कैप्टन केडी बहल, वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) इंद्रशील राव, संपादक डॉ. शेफाली शाह, उपाध्यक्ष अनीता येवाले, प्रकाशन विभाग की उप निदेशक संगीता गोडबोले और योगदानकर्ता लेखक उपस्थित थे।

Related posts

15 वी बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

मंगलवार देर रात तक ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सुचारू विद्युत आपूर्ति के निर्देश!राज्य सरकार की प्राथमिकता कृषि उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध विद्युत आपूर्ति: मुख्यमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना से 94 लाख घरेलू व 12 लाख कृषि उपभोक्ता हो रहें हैं लाभान्वित।

rktvnews

सांसद सुनील कुमार सिंह ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण कार्य का किया निरीक्षण!खेल में रुचि रखने वाले जिला के युवाओं के लिए स्टेडियम होगा वरदान साबित।

rktvnews

दरभंगा:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नया भोजपुर का नवरत्नगढ किला उपेक्षा का शिकार, बचाव की दरकार: कुमार मोहित

rktvnews

Leave a Comment