RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं आधुनिक एवं सभी प्रकार की सुविधावों से युक्त गाँव के नवनिर्माण हेतु रणनीति कर रही तैयार।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)05 जून।नए और विकसित बिहार की परिकल्पना लिए महिला संवाद कार्यक्रम अपने आयोजन के उद्देश्यों पर अवश्य खरा उतरेगा l और इसकी सबसे बड़ी वजह यही होगी कि सबसे ज्यादा गाँव में रहने वाली आधी आबादी राज्य के विकास के लिए अपना सुझाव एवं सलाह दे रही है l बिहार सरकार गाँव की महिलाओं को राज्य में उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं को लघु फिलम एवं लीफलेट के माध्यम से अवगत करा रही है साथ ही योजनाओं की सफलता की गाथा भी जीविका दीदियों एवं अन्य लाभान्वित महिलाओं से सीधे सुना रही है l लिहाजा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित एवं लाभ से वंचित महिलाएं योजनाओ एवं सुविधाओ में गुणात्मक सुधार और बेहतर संचालन हेतु सलाह दे रही हैं l साथ ही नई योजनाओं एवं सुविधावों के लिए भी सरकार को अवगत करा रही हैं l
लखीसराय में भी आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना अहम् योगदान देगा l कार्यक्रम के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसके संचालन एवं नई सुविधावों हेतु महिलाओं एवं छात्राओं की सजगता एवं एकजुटता देखते ही बन रही है l आधुनिक एवं सभी प्रकार की सुविधावों से युक्त गाँव के नवनिर्माण हेतु रणनीति तैयार की जा रही है l गाँव के सामूहिक विकास हेतु रणनीति , चर्चा, सुझाव और सलाह के आधार पर नई योजनाओं एवं सुविधावों की सूचि तैयार की जा रही है l
आम तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, सड़क, रोजगार, स्व-रोजगार हेतु प्रशिक्षण एवं ऋण , पलायन एवं उद्योग-धंधा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही हैं और सरकार से उन्ही मुद्दों पर कार्य करने की मांग हो रही है l पिपरिया में हिमालय जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहनपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गीता देवी ने गाँव की महिलाओं के स्वावलंबन हेतु गाँव में रोजगार के साधन उपब्ध कराने की मांग की हैं l वो चाहती हैं की घर में बैठी महिलाओं के हुनर की पहचान करते हुए उन्हें स्वरोजगार के संसाधन उपलब्ध कराएँ जाएँ ताकि वो अपने जीवन को संवार सके l इसी तरह अन्य महिलाएं भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मिले लाभ को बता रही हैं तथा अन्य योजनाओ और सुविधाओं की मांग कर रही हैं l
गुरुवार को बड़हिया , पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जारी रहा l पिपरिया में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम का समापन हो गया l पिपरिया में 13 दिन तक चले महिला संवाद कार्यक्रम से कुल तीन सौ नब्बे इच्छाएं एवं आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं l कुल 25 ग्राम संगठनो के द्वारा दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया l अब तक कुल चार सौ संतानवे ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला ग्राम संगठन के माध्यम से तेरह हजार आठ सौ पचास से अधिक इच्छाएं एवं आकांक्षाएं सुचिवद्ध की गई है l स्कुटनी के बाद संबंधित विभागों ने समाधान एवं संचालन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है l
गुरुवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अलीनगर गाँव में , दर्पण ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में, सदाबहार ग्राम संगठन द्वारा उरेन गाँव में, ज्वाला ग्राम संगठन द्वारा चन्द्रपुरा गाँव में, सीता ग्राम संगठन द्वारा बरियारपुर गाँव में, सुन्दर ग्राम संगटन द्वारा उरेन गाँव में , बड़हिया में वैष्णवी ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में एवं माँ कल्याणी ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में जय गुरुदेव जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहनपुर गाँव एवं महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पिपरिया महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्पित महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और अब तकनीक के शेत्र में भी उन्नत हो रही हैं l और बेझिझक अपने अधिकार और बेटा-बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए समाज के नव निर्माण में लग गई है l महिला संवाद कार्यक्रम स्थल पर गाँव के विकास के लिए हो रही गंभीर एवं महत्वपूर्ण चर्चा और उसके लिए बन रही योजनायें निश्चित तौर पर राज्य के विकास में अहम् होगी और रहे जीविका से जुड़ी दीदियों के साथ मिलकर गाँव की अन्य महिलाएं भी राज्य के विकास में अपना अहम् योगदान देते हुए अपने अगली पीढ़ी को विकसित बिहार देने को तैयार हैं l जिसे महिला संवाद कार्यक्रम ने बड़ा आधार भी दिया है l

Related posts

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

भाकपा-माले नगर कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भारत सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को योजनाएं लागू की।

rktvnews

Leave a Comment