RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

किसानो के सिचाई का मुख्य संसाधन नहर की पक्की करण करने पर विचार क्यो नही ?:-भाई दिनेश

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,08 मई।देश में बढ़ रही अराजकता की स्थिति और जनता एवं देश के हितों की चर्चा पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने देश और राज्य स्तर पर चल रही निरर्थक बाते सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने साथ ही धर्म के आड़ में वो चाहे बाबा बागेश्वर का मामला हो या फिर किसी धर्मसामुदाय विशेष का, फिजूल की चर्चाओं में जनता का ध्यान आकृष्ट करने पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा है की आज की राजनीति का स्तर जिस कदर गिर रहा है और जनता की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान न दिया जाना यह आने वाले समय के लिए हम सभी के लिए चिंता का विषय है।उन्होंने कहा की भारत एक कृषि प्रधान देश है इसके बाद भी किसानों की प्रगति न होना यह एक विचारणीय प्रश्न है।भाई दिनेश ने अपने क्षेत्र सहित देश की समस्याओं किसानों के सिंचाई के मुख्य संसाधन नहरों के पक्कीकरण ,नहरों की सफाई ,नहर तटबंध की मरम्मत, किसानो के निजी बोरिंग पर विद्युत् के तारों और पोलो का पहुंचना,सहित स्कूल कॉलेजों और अस्पतालों की सुदृण् व्यवस्था पर चर्चा करने की बात कही।वही उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई संबंधी मुद्दों की चर्चा करने पर बल दिया।देश प्रदेश में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा न होना आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी कृषि को उद्योग का दर्जा न दिया जाना यह देश के किसानों के साथ अन्याय है। भाई दिनेश ने सभी सत्ता दलों और विपक्षीय दलों से इन मुद्दों पर चर्चा करने की अपील की है।

Related posts

भोजपुर:रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

रायपुर : जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कृत संकल्पित।

rktvnews

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

नई दिल्ली:ओखला के सरकारी विद्यालय में पृथक फाउंडेशन के साथ मिलकर “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4 एस)” अभियान का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment