RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK ने पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- अगर आप बिहार के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं तो कम से कम उनके पैसे से अपना और अपनी पार्टी का प्रचार तो मत कीजिए।

बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है:प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )29 मई।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पीएम के बिहार दौरे पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता जानती है कि इस साल बिहार में चुनाव है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी बिहार आएंगे। लेकिन हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि अगर वो बिहार की गरीब जनता के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं तो कम से कम उनके पैसे से अपना और अपनी पार्टी का प्रचार न करें। पिछले महीने ही वो मधुबनी में पंचायती राज के चुने हुए प्रतिनिधियों से बातचीत करने आए थे, क्या उन्होंने बिहार की पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने या बिहार की पंचायतों के लिए कोई राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बिहार के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की। मोदी जी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी। लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई, ऐसा भेदभाव क्यों। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में फैक्ट्रियां कब लगेंगी, बंद पड़ी चीनी मिलें कब चालू होंगी। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने पीएम से पूछा कि मोदी जी ने 2015 में आरा की रैली में बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा को 10 साल हो गए हैं। मोदी जी को बताना चाहिए कि उन्होंने पैसे भेजे या नहीं। और अगर भेजे तो उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में उनकी और जदयू की सरकार ने उस पैसे को लूट लिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है।

Related posts

भोजपुर: भीतरघात के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री: धीरेंद्र सिंह

rktvnews

भोपाल:क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत में मैकार्थीवाद : शहरी नक्सलवाद की वापसी!

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है?

rktvnews

भोजपुर:संभावना में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment