RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड दुर्घटना बीमाधारकों के परिजनों को सौंपे 10-10 लाख रुपए के चैक।

जयपुर/राजस्थान 28 सितम्बर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर किसान क्रेडिट कार्ड दुर्घटना बीमाधारकों के परिजनों को बीमा राशि के चैक सौंपे। राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा जारी किसान क्रेडिट कार्ड पर दुर्घटना बीमा के 11 लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपए के चैक दिए गए।
इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की ऋणमाफी, पृथक कृषि बजट, कृषक कल्याण कोष का गठन, 2000 यूनिट कृषि बिजली फ्री, कृषि यंत्रों की खरीद के लिए अनुदान जैसी कई योजनाओं और फैसलों से कृषकों के जीवन में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अचानक आई विपदा में बीमा सुरक्षा कवच का कार्य करता है। राज्य सरकार ने भी पशु पालकों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लम्पी रोग से मृत गायों पर प्रति गाय 40-40 हजार रुपए का मुआवजा दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा कर सुरक्षा दी गई है।
इस दौरान यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के उप महाप्रबंधक रघुनाथ मीना, क्षेत्रीय प्रबंधक गीता राय, आलोक जैन एवं जितेन्द्र सबलानीय सहित अन्य कर्मचारी एवं दुर्घटना बीमा धारकों के परिजन उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

आरा राँची एक्सप्रेस के पीरो मे ठहराव पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार वितरित किए।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से विभूषित होंगे अमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।

rktvnews

स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: फुटाब ने राज्य स्तर पर तीन कुलपतियों की समिति के गठन और उसके समक्ष सभी कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों संबंधित समस्याओं को प्रस्तुत करने की व्यवस्था को बताया व्यवहारिकता से परे।

rktvnews

Leave a Comment