RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

गढ़वा: नए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया पदभार ग्रहण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)27 मई।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा जिले के 33वें उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज मंगलवार को निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उपायुक्त वेश्म में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना प्रभार सौंपा। उपायुक्त, गढ़वा के कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपने सम्बंधित सम्पूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसके पश्चात नव नियुक्त उपायुक्त श्री यादव ने पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गढ़वा जिले के नए उपायुक्त मीडिया से भी मुखातिब हुए एवं कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना एवं आमजनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकताओं में होगा।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रविश राज सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Related posts

भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं के बारे में एक संवादमूलक सम्मेलन और बिजनेस टू बिजनेस सत्र का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय मे दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर :केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद।

rktvnews

सेवा बस्ती कार्यक्रम अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment