RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मोदी को मोदी सामान्य वर्ग ने बनाया जो उतारने का भी काम करेगा: सामान्य वर्ग समन्वय समिति

गृह युद्ध की तरफ देश को ले जा रहे है मोदी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जनवरी।स्थानीय कुंवर सिंह रमना मैदान के मुख्य द्वार पर यू जी सी संशोधन एक्ट 2026 को निरस्त करने की मांग को लेकर सामान्य वर्ग समन्वय समिति,भोजपुर के बैनर तले एक दिवसीय महा धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता राम कुमार सिंह तथा संचालन निर्मल कुमार सिंह शक्रवार ने किया।धरना के पश्चात अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा।
महा धरना स्थल पर बोलते हुए अर्चना सिंह,हरेंद्र सिंह तोमर,रिंकू सिंह मुखिया,मनोज सिंह अधिवक्ता,मंटू सिंह, मेजर राणा प्रताप सिंह, बुल्लू सिंह,अमरेंद्र राजेश,आनंद तिवारी,डॉ अनिल सिंह,पटना से आए कौशलेंद्र सिंह आदि ने कहा की नरेंद्र मोदी को सामान्य जाति ने ही मोदी बनाया तो उतारने का काम भी हमारा समाज करेगा।वक्ताओं ने कहा की यू जी सी संशोधन एक्ट 2026 से मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।मेरिट के छात्र संशोधन कानून के तहत वे मुकदमा लड़ेंगे या फिर अपनी पढ़ाई करेंगे।मोदी सरकार ने देश को गृह युद्ध में धकेल दिया है।
आक्रोशित वक्ताओं ने कहा जब तक इस कानून में बदलाव या सुधार नहीं करती है तब तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे।समय आने पर आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।कई वक्ताओं ने कहा की भाजपा और उसके किसी जनप्रतिनिधि के बुलावे पर सामान्य वर्ग के लोग नहीं जाए।उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाए क्योंकि वे लोग सामान्य जाति से आने के बाद भी इस काले कानून का विरोध नहीं कर रहे हैं।वे सत्ता लोलुप लोग हैं। धरना स्थल पर नरेन्द मोदी मुर्दाबाद मुर्दाबाद के खूब नारे लगे।घंटों चले इस धरना के बाद सामान्य वर्ग समन्वय समिति का एक शिष्ट मंडल अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।धरना में सिर्फ राजपूत ही नहीं सामान्य जाति के कई प्रबुद्ध और गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

डाक विभाग भोजपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती आयोजित।

rktvnews

आल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज )की राज्यस्तरीय संयोजन समिति का गठन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा :मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment