RKTV NEWS/नई दिल्ली,06 मई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है
पिछले 24 घंटों में 1,198 खुराक दी गई
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 30,041 है
सक्रिय मामले 0.07% हैं
ठीक होने की दर वर्तमान में 98.75% है
पिछले 24 घंटों में 6,135 लोग ठीक हुए, कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई
पिछले 24 घंटे में 2,961 नए मामले दर्ज किए गए
दैनिक सकारात्मकता दर (2.12%)
साप्ताहिक सकारात्मकता दर (2.63%)
अब तक कुल 92.75 करोड़ परीक्षण किए गए; पिछले 24 घंटों में 1,39,814 टेस्ट किए गए।
