RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 मई। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित थे प्रभारी सिविल सर्जन एवं एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा, मेयर प्रतिनिधि श्री प्रेम जी उर्फ ललनजी, उप नगर आयुक्त आईसीडीएस पदाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति से मोदी जी धनंजय जी, आरबीएसके डॉक्टर पंकज, केयर एयर इंडिया से आशीफ जी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी वार्ड पार्षद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ मनीष, डॉ रचना, डॉ विजय कुमार, डॉ शशि भूषण कुमार आदि ने बताया कि सभी वार्ड पार्षद अपने अपने क्षेत्र के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों से एवं स्वास्थ्य सुविधा से अपने वार्ड के लोगों का स्वास्थ्य कल्याण में मदद करें । हर माह के 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना एवं 11 तारीख 21 तारीख को परिवार कल्याण का कार्यक्रम होता है इससे सभी जनता लाभ उठाएं अपने क्षेत्र में ब्लड प्रेशर चीनी हार्ट की बीमारी की जांच हेतु कैंप लगाएं। महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने बताया कि हम सभी वार्ड पार्षदों के साथ में एक कमेटी का गठन करेंगे जो चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से पूरे शहर के स्वास्थ्य पर ध्यान देगी डॉक्टर पंकज कुमार एवं डॉक्टर प्रेम रंजन मोदी ने इस कार्यक्रम की विशेष विस्तृत रूपरेखा उपस्थित लोगों के सामने प्रस्तुत की आईसीडीएस पदाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी से भरपूर सहयोग इस कार्यक्रम को मिलेगा।

Related posts

गाजीपुर:काश कहीं ऐसा हो जाए, चांद पर दुनिया बस जाए : सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025 : “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान संपन्न।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 9 ट्रक अवैध बालू के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर:स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार चला रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना: उपायुक्त

rktvnews

जयपुर:संभागीय आयुक्त ने ली विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment