RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला महाविद्यालय, आरा में छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित

मिस फेयरवेल सृष्टि कुमारी संग द्वितीय प्रभा एवं तृतीय श्वेता पाठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में स्नातक तृतीय वर्ष (2019-2022) की छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा के आशीर्वचन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आगे बढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में अपना और अपने महाविद्यालय का नाम रौशन करने का संदेश दिया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी, प्रकृति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शिल्पा आदि ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने नृत्य – संगीत से सबका मन मोह लिया। पूर्णिमा ने कत्थक नृत्य किया। तृतीय वर्ष की उपस्थित छात्राओं ने रैम्प वॉक किया । मिस फेयरवेल के चुनाव के लिए निर्णायक मंडली में डॉ अंजु कुमारी, डॉ रजनी नरसारिया एवं डॉ रेनू मिश्रा ने अपनी भूमिका निभाई। सृष्टि कुमारी को मिस फेयरवेल चुना गया , द्वितीय स्थान पर प्रभा एवं तृतीय स्थान पर श्वेता पाठक रहीं। मिस फेयरवेल का चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुआ। डॉ प्रीति कुमारी ने इस कार्यक्रम को पूर्ण करवाने में अहम भूमिका निभाई। डॉ फरीदा बानो, डॉ विजय श्री, श्रीमती वीनू, डॉ राखी सिन्हा, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ मनोज कुमार, डॉ अमरेश कुमार,डॉ स्वाति, डॉ सिंकु, डॉ राजबाला, दुर्गेश नंदिनी आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रथम वर्ष की एकता कुमारी ने किया। इस अवसर पर तनु कुमारी, श्वेता कुमारी, ऋतुराज, साक्षी, अंजली, बंटी, श्वेता आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

रामगढ़: राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग भारत सरकार अजय टम्टा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले कन्या रत्न सम्मान समारोह की तैयारी के संबंध में वीसी द्वारा की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस से ग्वालियर जिले में भी शुरू हुआ “जल गंगा संवर्धन” अभियान।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की 17-19 आयु वर्ग के युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों आई0टी0आई0 एवं पोलिटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य तथा निजी कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ बैठक।

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

rktvnews

Leave a Comment