RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कॉलेज में कोशिका विभाजन पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि पेंटिंग के माध्यम से अभिव्यक्ति जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 अगस्त।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं में ज्ञान विकसित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने की।
छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं पड़ती है लिखती भी है लेकिन सही ज्ञान का आकलन तब होता है जब उसे पेंटिंग के माध्यम से दिखाई जाय। ज्ञान की बातें दिमाग में बैठी रहती है उन चीजों को कागज पर पेंट करके उतारना,उसे अभिव्यक्त करना विद्वत्ता की कसौटी पर सही है। इससे प्रायोगिक परीक्षा भी मान सकते हैं। प्रतियोगिता का यही उद्देश्य है। इस प्रतियोगिता में 54 छात्राएं उपस्थित रही ।निर्णायक मंडल में वरीय प्राध्यापकों की एक टीम थी जिसमें प्रो सुरेंद्र राय, प्रो मिथिलेश पांडे ,डॉक्टर स्वामी, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉ राजीव कुमार ,डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर राम स्वस्थ राम, डॉक्टर युगल किशोर ,डॉक्टर अमरेश कुमार पीटीआई अंजू कुमारी उपस्थिति रही। विभागाध्यक्ष सह अध्यक्ष प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने चयनित प्रथम द्वितीय और तृतीय छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

Related posts

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का किया गया अयोजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: महिला कॉलेज की प्रोफेसर द्वारा नरेंद्र मोदी के विदेश नीति पर लिखित पुस्तक का नई दिल्ली में विमोचन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:हम सौभाग्यशाली हैं कि संगीत विवि में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ- दिनेश खन्ना, पूर्व निदेशक एनएसडी

rktvnews

भोजपुर:64 रिद्धि कलश स्थापित कर हुआ चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य समारोह।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक एवं सहायक प्रशिक्षकों को ₹10-10 लाख सहित सपोर्ट स्टाफ को दी 5 लाख की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment