RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा : डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में नरहट प्रखंड के शेखपुरा गांव एवं हिसुआ प्रखंड के सोनसा पंचायत/गाॅव में जन संवाद।

नवादा/बिहार 09 नवंबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज नरहट प्रखंड के शेखपुरा गांव एवं हिसुआ प्रखंड के सोनसा पंचायत/गाॅव में जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया।
जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों में नई-नई योजनाएं आती है और योजनाओं के स्वरूप में परिवर्तन होता है। जन संवाद के माध्यम से आम जनों से मिलने का सुगम माध्यम है। विकास एक सतत् प्रक्रिया है। प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन होता है जहां आमजन अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसका समाधान किया जाता है। यहां पर सभी विभागों का काउन्टर लगाया गया है, जिसके माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। शेखपुरा में जन संवाद के लिए बनाये गए विशाल पंडाल के आयोजनकर्ता के कार्याें की प्रषंसा की। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में जन संवाद में स्थानीय लोग सम्मिलित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जाॅच अवश्य कर लें। 25 और 26 नवम्बर 2023 शनिवार और रविवार को विषेष अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वोटर हेल्प लाईन का नम्बर 1950 है। मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 27 अक्टूवर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक तिथि निर्धारित है। यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम पंजीकृत नहीं है तो आज ही पंजीकरण के लिए आवेदन दें।
अम्बरीष राहुल पुलिस नवादा ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पदाधिकारी आपके समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेगी। प्रत्येक शनिवार को सभी थाना में भूमि विवाद की समस्या का समाधान किया जाता है जिसमें दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर निःशुल्क समाधान निकाला जाता है। इसमें संबंधित थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी एक साथ बैठकर भूमि समस्याओं का समाधान करते हैं।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने कहा कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा कचरा को उठाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक-एक रूपये शुल्क देना होता है। इससे गाॅव स्वच्छ और सुन्दर लगेगा। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। नवादा जिले विभिन्न विकासात्मक कार्याें के लिए एक लघु फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसको आज जन संवाद कार्यक्रम में टेलीविजन के माध्यम से आम लोगों को दिखाया गया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संषोधन करने के बारे में भी आॅडिया, विडियो के माध्यम से स्थानीय लोगों को अवगत कराया गया।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पंचायतों में सोलर लाईट लगाने के लिए एजेंसी का चयन हो गया है। जल जीवन हरियाली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवष्यक कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल योजना कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को स्थानांतरित कर दिया गया है।
अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने कहा कि पेंषन के लिए साल में एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। अन्यथा पेंशन रूक सकता है। यह कार्य प्रखंड मुख्यालय में निःषुल्क कराया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री बृद्धजन पेंषन योजना, दिव्यांगजन पेंषन, लक्ष्मीबाई विधवा पेंषन योजना, इंदिरा गाॅधी विधवा पेंषन योजना के संबंध में स्थानीय लोगों को जानकारी दिये। बैट्री चालित साईकिल योजना का लाभ लेने के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डाॅ0 श्याम किशोर पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं को टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इससे पशुओं में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावे भेंड़, बकरी, कुकुट पालन आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि बकरी पालन में सामान्य जाति को 50 प्रतिषत अनुदान दिया जाता है। इसके लिए केसीसी लेने की भी सुविधा है। जिला उद्यान पदाधिकारी सुधीर तिवारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि कृषि यांत्रिकरण योजना, सामान्य निधि का लाभ किसान प्राप्त कर सकते हैं। फलदार पौधे जैसे पपीता, केला, अमरूद आदि का निःषुल्क वितरण किया जाता है।
जीविका दीदीयों के द्वारा किये गए कार्याें के संबंध में फिडबैक दिया गया। जिलाधिकारी ने आज शेखपुरा में सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत् 66 परिवारों को 23 लाख 38 लाख रूपये का चेक प्रदान किये और सोनसा में 20 परिवारों को 04 लाख 21 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। डीपीएम जीविका ने जीविका के विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दिया। समूह को आर्थिक रूप से सषक्त बनाने के लिए वित्त पोषित किया जाता है। वित्तीय पोषण के अन्तर्गत जीविका परियोजना के द्वारा प्रत्येक समूह को आरंभिक पूंजीकरण के रूप में एक लाख रूपये एवं परिकर्मी के रूप में 30 हजार रूपये उपलब्ध कराया जाता है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से मरूई पंचायत सरकार भवन में प्रदर्षन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया।
शेखपुरा जन संवाद में कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली और सोनसा में कार्यक्रम का संचालन अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा द्वारा किया गया।
आज जन संवाद कार्यक्रम में संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, रितेष कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी हिसुआ, लवकेष कुमार अंचल अधिकारी हिसुआ, दोनों पंचायतों के मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरहट, अंचल अधिकारी नरहट, जन प्रतिनिधि के साथ काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: नामांकन के चौथे दिन 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर: “चुनाव साथी”मोबाइल ऐप का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

रामगढ़:संघर्ष से सफलता की ओरः ममता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

rktvnews

Leave a Comment