RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

नई दिल्ली/20 नवंबर।संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।
संविधान दिवस मनाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के
ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:
• 22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;

• ऑनलाइन क्विज़ (“भारत: लोकतंत्र की जननी”: https://constitutionquiz.nic.in/
ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाणपत्रों को #SamvidhanDiwas. का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।

Related posts

नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित हुए भोजपुरी लोक-संस्कृति विशेषज्ञ अरविंद चित्रांश

rktvnews

सारण:पुलिस केंद्र, सारण में पी०टी० एवं परेड का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:पशु एम्बुलेंस सुविधा 1962 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर:अग्निकांड के प्रभावित परिवारों से मिला पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार व भाजपा का शिष्टमंडल मिला।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित ‘रोजगार मेला’ में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment