RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)29 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। थाना प्रभारियों द्वारा जानकारी दी गई कि सूचना प्राप्त होने के पश्चात प्राथमिकता के आधार पर अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण का कार्य किया गया है। इसके साथ ही उक्त कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाती है और विनष्टीकरण वाले स्थल पर दुबारा खेती ना हो इसके लिए थाना स्तर से इसकी निगरानी भी रखी जाती है। उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा अभियान मोड में डोडा, अफीम समेत अन्य निषिद्ध मादक पदार्थों की ट्रांसपोर्टीन ना हो इसके लिए संबंधित के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाएं।
उपायुक्त ने कहा अफीम की खेती के विनष्टीकरण, रोकथाम एवं आमलोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सभी संबंधित आपस में समन्वय बनाते हुए भोले भाले लोगों को उक्त कार्य में संलिप्त करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करें। बैठक में उक्त कार्रवाई के अलावे पूर्व में भी की गई कार्रवाई की भी गहनता पूर्वक समीक्षा की गई।

आइये एक नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों

नशीले पदार्थों की तस्करी/बेचना,परामर्श एवं पुनर्वास,अवैध खेती,विविध / अन्य से संबंधित यदि आपके पास किसी भी गतिविधि के बारे में कोई जानकारी है या आप नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में कोई मदद चाहते हैं, तो कृपया इस पोर्टल/वेबसाइट https://www.ncbmanas.gov.in/ पर शिकायत कर सकते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, वन्यप्राणी हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा सांसद ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर : गोली मार सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की जनगणना 2027 कराने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 अक्टूबर 25

rktvnews

पटना: “इमेजिनेशन ” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में सामाजिक मुद्दों और संस्कृति आधारित नाटकों का किया गया मंचन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : डीएम-एसएसपी ने बज्रगृह और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिये कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment