RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अरवल:PK शराबबंदी से ताड़ी को हटाने वाले तेजस्वी के बयान पर बोले – अच्छा है कम से कम एक कदम आगे बढ़े हैं, शराबबंदी के नाम पर पुलिस-प्रशासन दलितों, पिछड़ों और महिलाओं का शोषण कर रहा है।

PK ने बिहार में भूमि सुधार को लेकर किए बड़े वादे, बोले – बिहार में भूमि सुधार हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर, बिहार के 60 प्रतिशत भूमिहीनों को जमीन मिलना चाहिए इसके लिए काम करेंगे।

RKTV NEWS/अरवल(बिहार)28 अप्रैल।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर अरवल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरवल स्थित अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को हटाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि उन्होंने कम से कम एक कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पहली पार्टी है जो शराबबंदी को हटाने की बात कर रही है। हम इसे हटाने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बिहार में शराबबंदी नहीं है। बिहार में सिर्फ शराबबंदी कानून बनाया गया है जिसके तहत सिर्फ दुकानें बंद की गई हैं और अब घर-घर शराब बिक रही है। इसके साथ ही शराबबंदी कानून से सबसे ज्यादा परेशानी दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को हो रही है क्योंकि प्रशासन इस कानून के तहत इन लोगों को परेशान कर रहा है। उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार किया जा रहा है और पुलिस थाने में लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

PK ने बिहार में भूमि सुधार को लेकर किए बड़े वादे, बोले – बिहार में भूमि सुधार हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर, बिहार के 60 प्रतिशत भूमिहीनों को जमीन मिलना चाहिए इसके लिए काम करेंगे

अरवल में भूमि सुधार को लेकर बड़ा वादा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में भूमि सुधार लागू करना जन सुराज की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 60 फीसदी लोग भूमिहीन हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर भूमिहीन लोगों के प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही दलित समाज की बात करें तो दलित समाज के 86 फीसदी लोग भूमिहीन हैं। इसलिए बिहार में पूरी तैयारी और शोध करके भूमि सुधार लागू करने की जरूरत है ताकि भूमिहीन लोगों की संख्या में 20 से 25 फीसदी की कमी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भूमिहीनों को जमीन देने के लिए किसी की जमीन छीनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विधानसभा चुनाव 2025 – प्रशांत किशोर ने बताया किसे मिलेगा जन सुराज का टिकट, बोले- हर जाति और वर्ग में काबिल लोग हैं, सबको उनकी आबादी के हिसाब से जन सुराज का टिकट मिलेगा

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जन सुराज जल्द ही कुछ महीनों में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा, हम 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज में टिकट का पहला मापदंड काबिलियत है। लेकिन बिहार में काबिल लोगों की संख्या कहीं ज्यादा है, इसलिए काबिल लोगों में से चुनने के लिए जिस समाज की जितनी आबादी है, उसी के अनुपात में उस समाज के काबिल लोगों को टिकट दिया जाएगा।

Related posts

ग्वालियर:रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ सिंध नदी के कैंथोदा घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई,सात पण्डुब्बियाँ व एक एलएनटी मशीन जब्त।

rktvnews

महाराजा कालेज आरा में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर एवं डुमराँव में बस स्टैण्ड तथा लैण्ड फिल साईट के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के स्वास्थ्य केन्द्र मे एक्स-रे प्लांट का उद्घाटन।

rktvnews

उमरिया:नवांकुर पैगाम फाउंडेशन ने नगर वन तालाब से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

PK ने पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- अगर आप बिहार के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं तो कम से कम उनके पैसे से अपना और अपनी पार्टी का प्रचार तो मत कीजिए।

rktvnews

Leave a Comment