RK TV News
खबरें
Breaking News

महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अप्रैल।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में कुल 168 महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य है कि आने वाले दो माह में जिले के सभी महादलित टोलों को शत-प्रतिशत सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के दायरे में लाया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे। इन विशेष कैंपों के माध्यम से लाभुकों को 22 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें प्रमुख योजनाएं हैं – राशन कार्ड निर्माण, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालयों में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि/बंदोबस्ती से जुड़ी योजनाएं, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कन्या उत्थान योजना, मातृत्व वंदना योजना, निशक्तता पेंशन योजनाएं, दिव्यांग विवाह योजना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नल-जल एवं नली-गली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं।
इन शिविरों में विभागीय समन्वय के साथ लाभुकों का ऑन-स्पॉट निबंधन, आवेदन, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। सभी कार्यक्रमों की सतत निगरानी वरीय पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है, ताकि अभियान की गुणवत्ता और गति बनाए रखी जा सके।

Related posts

नया लोकतंत्र? :संपादकीय स्थान रिक्त है।

rktvnews

भोजपुर: रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 13 कंपनियों द्वारा 70 लोगों का हुआ चयन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है, प्रदेश में सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग जगत की हस्तियों से शैक्षणिक संस्थानों को संभालने और लड़कियों की शिक्षा के लिए सीएसआर निधि से उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की।

rktvnews

भाजपा नेता सतीश भट्ट ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को दी शुभकामना

rktvnews

बक्सर डीएम ने केंद्रीय कारा अधीक्षक बक्सर के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment