RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद, विधायकगण तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/सारण( छपरा )07 सितंबर।आगामी विधानसभा से पूर्व मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण के लिये कार्रवाई की जा रही है।
जिन मतदानकेन्द्रों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ आयोग के निदेशानुसार नया मतदानकेन्द्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर भवन में स्थित मतदानकेन्द्रों को निकटतम सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सभी चलंत मतदानकेन्द्रों को भी निकटतम सरकारी भवन में शिफ्ट किया जायेगा।
इन सभी मापदंडों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मतदानकेन्द्रों की ड्राफ्ट सूची तैयार की गई है। ड्राफ्ट सूची में 3120 मतदानकेन्द्र प्रस्तावित हैं, जिसमें 91 नये मतदानकेंद्र शामिल हैं। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सारण जिला में कुल 3029 मतदानकेन्द्र थे।
इस प्रक्रिया के तहत आज जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में माननीय सांसद, विधायकगण एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई। सभी सदस्यों के साथ ड्राफ्ट सूची के आधार पर प्रस्तावित नये मतदानकेन्द्रों एवं नये भवन में स्थानांतरन हेतु प्रस्तावित मतदानकेन्द्रों को विधानसभावार चर्चा की गई।
बताया गया कि मतदानकेन्द्रों की ड्राफ्ट सूची के आधार पर 17 सितंबर-2024 तक दावा/आपत्ति सुझाव दिया जा सकता है। सभी प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर स्थलीय जाँच कराकर 25 सितंबर तक इसका निष्पादन किया जायेगा। इसके उपरांत 28 सितंबर को पुनः सभी सांसद, विधायकगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी। बैठक के उपरांत तैयार अंतिम सूची का प्रस्ताव भेजा जायेगा।
बैठक में सांसद महाराजगंज, विधायक तरैया, विधायक अमनौर, विधायक मांझी अन्य सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि गण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा राहत सामग्री जवानिया गांव के लिए किया गया प्रस्थान।

rktvnews

बिहार: वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा विधानसभा क्षेत्र-सह-अपर समाहर्ता ने सभी सेक्टर अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश के तीन युवाओं को मिलेगा संसद में जाने का मौका, जानिए कैसे होगा चयन?

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राज्य सरकार की सफल योजनाओं की कहानी बन रही जन-जन की जुबानी -सरोज, सपना और सुमन ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

Leave a Comment