RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: लोक अदालत को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)16 अप्रैल। मंगलवार को 10 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। लोक अदालत में दावा वाद,एक्साइज के मामले,शमनीय आपराधिक वाद,एन आई एक्ट, विद्युत विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, मापतौल जैसे मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पक्षकारों के नाम नोटिस जारी करना एवं पक्षकारों के साथ प्रि काउंसलिंग करना जरूरी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने स्तर से बेहतर प्रयास करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर मे नगर वन पार्क के विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण के कार्य, गर्जिया माता मन्दिर के सुरक्षात्मक कार्यों के सम्बन्ध मे किया निरीक्षण।

rktvnews

एनटीपीसी ने फोर्ब्स की “द ग्लोबल 2000” शीर्ष कंपनियों की सूची में 52 स्थान ऊपर चढ़कर 433वां स्थान हासिल किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अक्टूबर 26

rktvnews

बक्सर: डुमरांव में जिला परिवहन पाधिकारी ने चलाया विशेष ड्राइव,किया जुर्माना।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment