RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

नई दिल्ली के कावेरी अपार्टमेंट में होली की रही धूम।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,26 मार्च।नई दिल्ली स्थित पॉश एरिया वसंत कुंज के प्रसिद्ध कावेरी अपार्टमेंट में सोमवार को हर वर्ष की भांति इस साल भी रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रेज़िडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से पानी, रंग, गुलाल, विशेष प्रकार की लस्सी, गुजिया समेत विशेष पकवान की व्यवस्था की गई थी। सोसायटी के बड़े, बूढ़े, बच्चे, महिलाएं बड़ी संख्या में सोसायटी के सेंट्रल पार्क में जमा हुए और दिनभर खूब मस्तियां कीं। एक दूसरे पर रंग और पानी की बौछारें कीं. बच्चों ने तो एक दूसरे पर कीचड़ भी फेके। दिनभर की थकान के बाद सोसायटी के लोग फिर से नहा-बना कर नए-नए कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क में दुबारा जमा हुए और एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। आरडब्लूए की ओर से गूजिया और विशेष पकवान का भी प्रबंध किया गया था। लोगों ने ख़ूब खाए और एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं। सोसायटी के निवासियों ने बढ़िया इंतज़ाम के लिए आरडब्लूए के अंकित गुप्ता, ऋचा जैन, हेमंत पालिवाल, मनीषा पालीवाल, मनु अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि अगले वार्ष भी इसी प्रकार का बढ़िया इंतज़ाम किया जाएगा ताकि सोसायटी निवासी रंगों के त्योहार होली को ख़ूब एंजॉय कर सकें।

Related posts

ज़ी सिनेमा शानदार अंदाज़ में लेकर आ रहा ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

rktvnews

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

उपराष्ट्रपति जयपुर स्थित कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

rktvnews

अंतरिक्ष की नई उड़ान: एक्सिओम-4 और भारत की वैश्विक पहचान।

rktvnews

सारण सांसद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

सारण:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत नगर निगम छपरा अंतर्गत 184 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश।

rktvnews

Leave a Comment