RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर बखोरापुर द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के लिए दी गई जानकारी।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 सितंबर। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के आयुष्मान हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सह आयुष्मान आरोग्य बखोरापुर के सी एच ओ सत्यरंजन कुमार सिंह के साथ अपने सेन्टर पर स्वास्थ्य नारी,सशक्त परिवार के लिए कहा कि 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वास्थ नारी,सशक्त परिवार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे है इसमे यक्ष्मा टी.बी.रोग की स्कीनिंग एवं निःक्षय मित्र का निबंधन,रैपिड डायग्नॉस्टिक कीट से जाॅच की सुविधा उपलब्ध रहेगा।
पौगा उच्च विद्यालय के सभागार कक्ष मे छात्र-छात्राओ को स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार की जानकारी योग प्रशिक्षण स्वामी विक्रमादित्य ने देते हुए कहा कि समान्य चिकित्सकीय परामर्श एवं टेली मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श,ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप की स्कैनिंग, अनीमिया की जाॅच एवं महावारी स्वच्छता के प्रति जागरुकता निःशुल्क मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य जाॅच,टीकाकरण और इलाज होगा।
योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि आइए, एक क्षण के लिए इस बात पर मनन करें कि हमारे कार्यों का हमारे आसपास के जीवन के नाज़ुक ताने-बाने पर कितना गहरा प्रभाव पड़ सकता है।मानसिक रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए सराहनीय सामूहिक प्रयास होना चाहिए।इन्होने नियमित एवं पोषणयुक्त खान पान के प्रति जागरूक बनाने के लिए परिवार में व्यवहारिक सहयोग के द्वारा व्यवस्थाये संचालित करना होगा। योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने कहा कि प्रतिदिन प्रर्थना,चालन क्रिया, खड़े हो कर किए जाने वाले आसन पादहस्तान,त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाला आसन भद्रासन, वीरासन,वक्रासन उदर के बल शलभासन,भुजंगासन, मकरासन पीठ के बल सेतुबंधासन,अर्ध हलासन कपालभाती,अनुलोम-विलोम, शीतलीभ्रामरीप्रणायाम,प्रणव-ध्यानयो
संकल्प, शांति पाठ करेगे तो शरीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सदैव प्रेरणादायक जीवन बनाए रखेगा।इसके लिए पौगा मे योग सत्र चलाकर योग का प्रशिक्षण दिये जायेंगे।
साथ ही में योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष योजनाओ कि भी जानकारी देते हुए कहा की परिवार नियोजन परामर्श सेवा एवं गर्भनिरोधक का वितरण,दवा का वितरण,आभा आई डी का निर्माण, आयुष्मान वंदना कार्ड का नामांकन एवं वितरण किया जाना शामिल है।

Related posts

राजस्थान:लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव

rktvnews

सारण:उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी मेला वर्ष – 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

जनसंवाद कार्यक्रम को ले गोपालगंज डीएम की पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

गया: डीएम ने दिए अवैध बालू खनन एवं परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने हेतु अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के दियारा क्षेत्र मे अस्पताल के शिलान्यास से लोगों में खुशी का माहौल : गंगाधर पांडे

rktvnews

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

rktvnews

Leave a Comment