RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मनमानी व रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ ऐपवा ने भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष किया प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अप्रैल।माइक्रोफाइनेंस कंपनी की मनमानी व रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला ऐसोसिएशन ऐपवा की भोजपुर ईकाई की ओर से आज आठ सूत्री मांगों को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा!इस प्रर्दशन में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल थी!इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की!वहां पहुंचने के बाद भोजपुर जिलाधिकारी के गेट के समक्ष सभा आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभ मंडल ने किया!इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव इंदू सिंह ने कहा कि बिहार के गरीब मेहनतकश गरीब खासकर महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है। बढ़ती महंगाई कम आमदनी सम्मानजनक मानदेय का अभाव और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के कारण आज अधिकांश महिलाओं को अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ता है। जीविका के माध्यम से बनाया गया स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को कुछ हद तक सहारा अवश्य दिया है परंतु बीते वर्षों में उनके समक्ष नई और गंभीर समस्याएं उभर कर सामने आई है क्योंकि जरुरत के मुताबिक कर्ज सरकारी समूह से नहीं मिलता इसलिए इनको माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के पास जाना पड़ता है!माइक्रोफाइनेंस कंपनी जरूरतमंद गरीब परिवारों को कर्ज लेने को प्रेरित करती है लेकिन ऊंचे दर पर सूद के कारण यह महिलाएं एक के बाद दूसरे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के जाल में फंसती चली जाती है।जिसके कारण महिलाएं आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाती है या घर छोड़कर भागने जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो रही है!पैसा वसूली प्रक्रिया के दौरान महिलाओं और गरीब परिवारों के साथ उत्पीड़न मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक अपमान जैसी घटनाएं आम हो गई है यह स्थिति न केवल वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा दे रही है बल्कि समाज में समानता और अवसाद को भी गहरा कर रही है!
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि मोदी की सरकार में लगातार महंगाई चरम पर जा रही है अभी हाल ही में₹50 गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया गया जबकि एक तो पहले से ही महंगाई की मार से महिलाएं संकट झेल रही है इन महिलाओं के सामने न तो रोजगार है नहीं कोई ऐसी व्यवस्था जिसके जरिए वह अपना जीवन का पालन कर सके लेकिन इसको हल करने की बजाय यह मोदी सरकार लगातार रसोई गैस का दाम बढ़ा रही है जिसके चलते महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे एक तो खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ाने से लोगों के सामने भोजन का संकट बढ़ते जा रहा है वहीं दूसरी तरफ ये सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय इस देश में सांप्रदायिक धुव्रीकरण के राजनीति के जरिए सत्ता चलाना चाहती है!अभी हाल ही में यह सरकार वक्फ बोर्ड कानून लाकर देश में सांप्रदायिक व संविधान विरोधी वक्फ संशोधन कानून लाकर कहा है कि सिर्फ गरीब मुस्लिमों के उत्थान की जा रही है जबकि यह सरासर ग़लत व झूठ है!
प्रदर्शन में ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह,नगर सचिव संगीता सिंह,शोभा मंडल,कलावती देवी,ज्ञानती देवी,गायत्री देवी,सुनीता देवी,रीता देवी,मानती देवी,भोली देवी,धर्मशीला देवी,लालपरी देवी,रूपचंदा देवी,रुपू देवी,आशा देवी,बालमती देवी,देवंती देवी आदि कई महिलाएं शामिल थी!

Related posts

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े में छूट को ले 30 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

Leave a Comment