सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सांसद को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की उठी मांग।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 अप्रैल।आज राणा सांगा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गयी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय कुंवर सेना, क्षत्रीय करणी सेना,अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा,राजपा सत्य,आशा पार्टी,पूर्व प्रधानमत्री चंद्रशेखर विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में आरा के जय प्रकाश प्रतिमा स्थल के पास सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष विश्वजीत प्रताप सिह ऊर्फ पिन्टु सिह ने की तथा संचालन राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिह शकरवार ने किया।कार्यक्रम के सभा को संबोधित करते हुए निर्मल सिह शकरवार ने कहा कि राणा सांगा ने भारत की पौराणिक आजादी को बनाये रखने के लिए अंतिम समय तक युद्ध लडा और अपनी शहीदी दी। भारत के इतिहास मे महाराणा प्रताप, कुंवर सिह, राणा सांगा को भुलाया नही जा सकता। ये सब आजादी के प्रतिक है।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक जद यू नेता हरेन्द्र सिह तोमर ने कहा कि सांसद को चंद्रशेखर जी के समनयवकारी समाजवादी राजनीति से सिख लेनी चाहिए।श्री रामजी लाल सुमन को भारत के इतिहास को बेवजह विद्रुप करते हुए समाज को बांटने का काम करनेवाले बयान से बचना चाहिए था।
जाति धर्म के नाम पर बंटवारे की साजिश की तरह यह बयान है।
उन्होंनेअखिलेश यादव से ऐसे सांसद को तत्काल पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।
कार्यक्रम मे जितेन्द्र सिह सचिव रा कुंवर सेना,डा0रधुवर प्रसाद चंद्रवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कुंवर सेना, दिनेश सिंह,नेमी सिंह, रोहित सिंह, गौतम सिंह, मुना सिंह ,सोहित सिंह,महंथ सिंह जिलाध्यक्ष कुंवर सेना सह प्रदेश महासचिव आसा पार्टी, पप्पू सिंह वार्ड पियनिया बिरेन्द्र बहादुर ऊर्फ बच्चा बाबु,भुपेन्द्र सिंह, हरखेन कुमार सिंह,ठाकुर राज किशोर सिंह,टुनटुन सिंह,तारकेश्वर पाण्डेय,अंकित राय,सत्येन्द्र सिंह,दारा सिंह,बुटन सिंह,कन्हैया सिंह ,महाप्रभू,पेरी सिंह,अभिनव शर्मा
धन्यवाद ज्ञापन धर्मयोद्धा राजकुमार सिह,ऊर्फ एस पी सिंह ने किया।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिह शकरवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

