RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शाहपुर में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

जनसंपर्क में जनता का मिला अपार समर्थन,जनविरोधी मोदी सरकार को हटाने के लिए जनता है तैयार : सुदामा प्रसाद

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)16 मई।आरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा-माले प्रत्याशी कॉ सुदामा प्रसाद ने आज शाहपुर बाज़ार के रामाधार कॉम्प्लेक्स में प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यालय उद्घाटन और उसके बाद शाहपुर बाज़ार में जनसंपर्क के दौरान सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाजपा और एनडीए पूरी तरह हताशा में हैं । जनता ने बदलाव का मिजाज बना लिया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे जितना भैंस चुराने, मंगलसूत्र छिनने का भ्रम फैला लें, हिन्दू–मुश्लिम कर लें, हिंदुस्तान –पाकिस्तान कर लें लेकिन जनता अपने मुद्दे महँगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, शिक्षा, लोकतंत्र और संविधान बचाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है । ये लोकसभा का चुनाव मोदी सरकार बनाम जनता की लड़ाई बन गई है।इंडिया गठबंधन को जनता के हर हिस्से का चौतरफा समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद देश में बदलाव का जन संकल्प और मजबूत हुआ है। केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता का संकल्प और अधिक उभरकर सामने आया है। लोग खुलकर संविधान और लोकतंत्र के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
जनसम्पर्क के दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जनता का व्यापक प्यार और समर्थन मिला। जगह-जगह फूल-माला और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत हुआ। जनविरोधी मोदी सरकार को हटाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है।शाहपुर की जनता ने भारी बहुमत से बड़त दिला कर जीत दिलाने का संकल्प लिया ।
कार्यालय उद्घाटन और जनसंपर्क के दौरान भाकपा(माले ) केंद्रीय कमेटी के सदस्य अभ्युदय व शाहपुर विधानसभा प्रभारी अयोध्या सिंह, शाहपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवपरसन्न यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, माले के बिहिया प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह, मोइम शाह,सुधीर यादव ,नीरज यादव, राजद के वरिष्ठ नेता हीरालाल ओझा, बूटेश्वर यादव और बलिराम यादव, पूर्व मुखिया मो.जुबैर हुसैन और मो.मुराद हुसैन, भाकपा नेता वंशीधर यादव, सरना मुखिया बीरबल सिंह, शाहपुर मध्य जिला परिषद सदस्य शिवजी यादव और पूर्व मुखिया अपलू सिंह मौजूद थे।
इनके अलावा अधिवक्ता शमशेर बहादुर पांडेय,राजेन्द्र मिश्र,अशोक गोंड़,युवा राजद के बरमेश्वर यादव, युवा कांग्रेस के रोहित तिवारी,राजद के जिला सचिव राकेश यादव, आर वाई ए नेता अखिलेश गुप्ता,सुरेन्द्र पासवान, जयप्रकाश कुशवाहा, बैजू कुशवाहा, अभय राम, मंटू मिश्रा, बिरबहादुर पासवान, बिसर्जन राम, कन्हैया पासवान सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के सैंकड़ों नेता, कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को जारी रखने और प्रचार एवं विकासात्मक गतिविधियों तथा अंतर-निधि के लिए वित्तीय सहायता को 2030-31 तक बढ़ाने को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

एक दिवसीय मौन धरना पर बैठे रहे सेवा निवृत्ति कर्मचारी।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

रामगढ़:ब्लास्टिंग कर अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

Leave a Comment