RK TV News
खबरें
Breaking News

अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से बिंदुवार समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं वन विभाग के पदाधिकारियों से अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कहा अफीम की खेती के विनष्टीकरण, रोकथाम एवं आमलोगों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिससे उक्त विनष्टीकरण, रोकथाम का कार्य सुगमता पूर्वक किया जा सके। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे। भोले भले लोगों को उक्त कार्य में संलिप्त करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करें। बैठक में उक्त कार्रवाई के अलावे पूर्व में भी की गई कार्रवाई की भी गहनता पूर्वक समीक्षा की गई।

आइये एक नशा मुक्त समाज के लिए एकजुट हों

नशीले पदार्थों की तस्करी/बेचना,परामर्श एवं पुनर्वास,अवैध खेती,विविध / अन्य से संबंधित यदि आपके पास किसी भी गतिविधि के बारे में कोई जानकारी है या आप नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में कोई मदद चाहते हैं, तो कृपया इस पोर्टल/वेबसाइट https://www.ncbmanas.gov.in/ पर शिकायत कर सकते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों।सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

राऊ विधानसभा क्षेत्र के चोइथराम चौराहा से 56 लाख रूपये की नगदी जप्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह में भारत की तकनीकी उन्नति एवं नवाचार का उत्सव मनाया गया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 63,827.35 लाख रुपये राशि के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से किया शुभारंभ।

rktvnews

एनएसई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

rktvnews

चतरा:फसल बीमा में चतरा ने रचा नया इतिहास, राज्य में दूसरा स्थान।

rktvnews

Leave a Comment