RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 मार्च।आज बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ बिहार के आह्वान पर भोजपुर पंचायत सेवक संघ गोप गुट भोजपुर के पंचायत सेवकों ने 09 सूत्री मांगों के लिए एक दिवसीय धरना समाहरणालय स्थित जेपी मूर्ति के पास दिया।जिसकी अध्यक्षता रविश कुमार पटेल ने किया, संचालन कन्हैया कुमार राम और राजू कुमार ने किया, कार्यक्रम के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन भी उपस्थित हुए, अपने संबोधन में उपस्थित पंचायत सचिव ने कहा कि ग्रेड पे 2800 रुपया ,क्षेत्रीय भत्ता 2000 ,गृह जिला में स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव को तत्काल बकाया acp,Macp का लाभ दिया जाए, योजनाओं में पंचायत सचिव को ठेकेदारी खत्म किया जाए, सहित अन्य मांगों पर राज्य सरकार और पंचायत विभाग बिहार पटना समय अनुसार नहीं दिया तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन पटना में किया जाएगा ,कार्यक्रम को जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकार की नीति कर्मचारी विरोधी है, स्थाई पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है, संविदा मानदेय ठेका पर बहाली किया गया है, जिनका मानदेय एक कुशल या अकुशल मजदूर के मजदूरी से भी कम है, पंचायत सचिवों का 09 सूत्री मांग सही है विभाग और सरकार पूरा करे, नहीं तो पटना में आंदोलन होगा, उन्होंने आह्वाहन किया कि संघ को ब्लॉक स्तर पर संगठित किया जाए ,जिला सम्मेलन भी किया जाय, कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार का राज्य सम्मेलन बक्सर में 10.11.12 अप्रैल 25 को आयोजित किया गया है ,भोजपुर से साथी संघ के बैनर के साथ खुला सत्र में उपस्थित हो, कार्यक्रम में रविस कुमार, भीम कुमार, चंदन, राजीव रंजन राजू, विजय,संतोष ,राजीव रंजन पाठक, दिलीप, सतीश, आनंद किशोर, मुकेश, सोनू, इमरान, मनोहर, संजीत, कैलास, विकास, नरेंद्र शर्मा, प्रवीन, आनंद,सुमन, राम विकेश, विपिन रविशंकर, जितेंद्र, सुनील,शशिभूषण, सहित अन्य ने सम्बोधित किया।

Related posts

भोजपुर:आरा नगर आयुक्त के खिलाफ टेम्पो ई रिक्शा संघ में भयंकर रोष,समय दे नहीं मिलने का लगाया आरोप।

rktvnews

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता और नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय की सख्त मॉनिटरिंग जरूरी:अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित।

rktvnews

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार राजग की देन: मंगल पांडे

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment