RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:सीएम डैशबोर्ड कार्यों में रैंकिंग खराब करने करने वाले विभागों को दी चेतावनी।

ग्राम सभा में संपत्ति रजिस्टर करा जाए मेंटेन सूचना पट पर हुए विकास कार्यों का हो विवरण।

डीसीओ व बीएसए को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश।

परियोजनाओं की अध्ययंतन स्थिति से संबंधित विभाग कराए अवगत।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 नवंबर।उत्तर प्रदेश सरकार जनपद के विकास के लिए और आमजन मानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसकी प्रत्येक माह शासन द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग इस बार प्रदेश में चौथे स्थान पर आई है जिसके क्रम में जिन विभागों की रैंकिंग अत्यधिक खराब थी जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड विकास एवं राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न के सम्बंध में बैठक की और खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों को कार्य में सुधार करने के लिए सचेत किया उन्होंने कहा कार्य की गुणवत्ता आपकी तत्परता पर निर्भर करती है कार्य को अच्छा करेंगे समय से करेंगे तो उसका परिणाम अच्छा आएगा जिन अधिकारियों के कार्य में लापरवाही थी उन्हें उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिसमें उन्होंने पशुपालन विभाग को पंचायत राज विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी किया जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को गौरीपुर के विद्यालय में मिड डे मील की गुणवत्ता खराब मिलने पर और उस पर कोई कार्यवाही न करने पर उनके कार्य से नाराजगी व्यक्त की और उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को भी गन्ना भुगतान की रैंकिंग में अत्यधिक खराब स्थिति पर और दिए हुए आदेशों का अनुपालन न करने पर नाराजगी व्यक्ति और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी लोक निर्माण विभाग आदि विभागों को कार्य में रैंकिंग खराब करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में जिन स्थानों पर जो परियोजनाएं चल रही हैं जो निर्माणधीन है और जो निर्मित हो गई हैं उनकी वर्तमान स्थिति से संबंधित विभाग अवश्य अवगत कराये की परियोजना बनने के बाद उसका क्रियान्वयन किस रूप में किया जा रहा है जिस उद्देश्य से जो परियोजना बनाई गई है उसका सफल क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं। परियोजनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईटेक नर्सरी का क्रियान्वयन यह अच्छे से किया जाए इसके कार्य के पर्यवेक्षक के लिए जिला विकास अधिकारी को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की जिनका ग्राम पंचायत में अब तक कार्य हुए हैं उनके कार्यों का लेखा-जोखा पंचायत घर पर या सुलभ स्थल पर प्रकाशित किया जाए जिससे कि आम व्यक्ति को हुए विकास कार्यों का पता लग सके जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि 15 दिसंबर 2024 तक अभियान चलाकर ग्राम सभा में ग्राम सभाओं का संपत्ति रजिस्टर बनाया जाए जिसमें समस्त विवरण पंचायत संबंधित आवश्य लिखा हो।
इस अवसर पर अपन जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर: छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने डी एम पहुंचे जगदीशपुर।

rktvnews

चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:रतन टाटा के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

बिहार के प्रत्येक 4 मतदाताओं में से 3 ने अपने गणना फॉर्म जमा किए: निर्वाचन आयोग।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

हर महीने एक सौ पौधारोपण करेगा यूथ हॉस्टल:डा एस के रूंगटा

rktvnews

Leave a Comment