RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना हम सब की जिम्मेदारी :उपायुक्त

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़ )09मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने चुनाव ड्यूटी के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
डीसी ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना हम सब की जिम्मेदारी है। फिलहाल सभी कार्यालय के मानव संसाधन व मशीनी संसाधन का उपयोग केवल चुनावी कार्य के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यालयों से जो भी डिटेल मांगी गई है उसको सही तरीके से उपलब्ध करवाया जाए। इस मामले में कोई नोडल अधिकारी अगर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनावी ड्यूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस), नारनौल एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, डीआईओ हरीश के अलावा चुनाव ड्यूटी के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:बीपीएससी नृत्य अध्यापिका हर्षिता विक्रम ने कथक स्व मन मोहा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के जोरहाट में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:भगवान मुनिसब्रतनाथ मंदिर में शनि अमावस्या का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment