RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 मार्च।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागपत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अब तक 235 मरीजों को चिकित्सकों द्वारा देखा जा चुका था, जिसमें से 32 मरीजों को एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया था। इसके अलावा, 72 मरीजों की रक्त जांच पैथोलॉजी लैब में की जा चुकी थी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ विभास राजपूत की सराहना की। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, एनबीएसयू वार्ड, सामान्य ओपीडी, महिला ओपीडी, दंत कक्ष, नेत्र कक्ष, पैथोलॉजी लैब, प्रसव कक्ष और कोल्ड चैन का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नियॉनटल केयर यूनिट (MNCU) की प्रशंसा की और निर्देश दिए कि जच्चा-बच्चा केंद्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
जिलाधिकारी ने एमएनसीयू में भर्ती कम वजन के दो नवजात बच्चों की माताओं, मुस्कान और तनु, से मुलाकात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रसूति वार्ड में भर्ती जच्चा बुशरा और रेश्मा से भी अस्पताल में मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए, मरीजों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया जिसे सरस्वती सहायता समूह की महिला संचालित कर रही थी उससे उसकी संबंध में जानकारी ली और कहा कि किसी तरह की कोई समस्या हो तो अवश्य बताएं स्वयं सहायता समूह को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के ख़ुशहाली की कामना की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने 18वें सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – ‘महान शक्ति के साथ महान जिम्मेदारी आती है’

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दीपावली, कालीपूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ पूजनोतसव, उत्कृष्ट सेवा के लिए 12सदस्य हुए सम्मानित।

rktvnews

मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की जिसका शीर्षक बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन है।

rktvnews

सीतामढ़ी:ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment