RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को चतरा में विविध जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जतराहीबाग चौक से इक्को पार्क, चतरा तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के इक्को पार्क पहुंचने के उपरांत अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन, जैव विविधता के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के प्रति सभी को सामूहिक शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा प्रकृति संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरैनी (मयूरहण्ड) के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह को विद्यालय परिसर में वृक्षों पर बारकोड आधारित प्रणाली विकसित कर पर्यावरण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की अभिनव पहल के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस नवाचार के माध्यम से विद्यार्थी एवं आमजन वृक्षों की प्रजाति, आयु, उपयोगिता, औषधीय गुणों एवं पर्यावरणीय महत्व से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल को पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय प्रयास बताया गया।
समारोह के दौरान ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बालेश्वर महतो ने प्रथम, आयुष कुमार सिंह ने द्वितीय तथा शेरा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नाजरेथ विद्यालय की काव्या राज, डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा की दीप्ति कुमारी एवं आशीष रतन को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में नाजरेथ विद्यालय चतरा की अश्विनी, आर.एल.के. विद्या मंदिर के बादल कुमार तथा डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा की सुमैया सरसराज को सम्मानित किया गया। वहीं ओपन वर्ग में सन्नी कुमार, दीपक कुमार एवं ललन कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त वन एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक आयोजित क्विज प्रतियोगिता में चतरा, सिमरिया, टंडवा, लावालौंग एवं पीरी रेंज के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
अपने संबोधन में उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित चतरा के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने “जलीय जीव रोग – उभरती चुनौतियां और तैयारियां” विषय पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

“मिशन शक्ति” के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

23 दिनो के अवकाश को 11 दिन करना, जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला: राकेश रॉय

rktvnews

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

मुहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च!जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में हुए शामिल।

rktvnews

पटना:बाढ़ से एक भी जान नहीं जाने देने का संकल्प: पूर्व चेतावनी प्रणाली होगी और अधिक सशक्त।

rktvnews

Leave a Comment