RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:गैरैया बाबा के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली शोभायात्रा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।बड़हरा प्रखंड के गजियापुर गांव में गैरैया बाबा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु हाथी, घोड़ा तथा गाजे बाजे के साथ स्वयं सेवक के देखरेख में अनुशासन में निकले। श्रद्धालु यज्ञ मंडप से अपने हाथों में कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए सिंन्हा गंगा नदी घाट से जलभरी किया। जलभरी के दौरान गंगा घाट पर आचार्य के द्वारा माता गंगा तथा भगवान गणेश की वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गंगा जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ की शुरुआत हो गई है। बता दें कि आगामी 6 मार्च को हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। जल भरी/कलश यात्रा में शामिल हुए राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष,संतोष पासवान प्रदेश महासचिव,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष,प्रमोद मुखिया जिला महासचिव, संजय प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष उदवंतनगर,सरोज पासवान जिला सचिव संसदीय बोर्ड और यज्ञ समिति के पुणा पासवान, दरोगा पासवान ,जनक पासवान ,अनिल पासवान ,विमलेश पासवान ,विकेश पासवान सहित अन्य लोग भी रहे।

Related posts

भोजपुर:09 मई को होगा लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल किया बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक सम्पन्न, कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment