RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में जैन महाविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह में गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कलत्मकता से बांधे रखा : कुलपति

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 अप्रैल।एच डी जैन कॉलेज पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह के मंच पर गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति नृत्य नाटिका रणबांकुरे कुंवर सिंह व गंगा अवतरण की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरु आदित्या श्रीवास्तवा द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका गंगा की प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुये वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय नृत्य की कथक शैली में नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियों ने दशकों को कलत्मकता से बांधे रखा। वहीं गंगा अवतरण में मां गंगा के धरती पर अवतरित होने का पूरा प्रसंग व कलयुग में हो रहे प्रदूषण से गंगा की पीड़ा को कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किया। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा नई दिल्ली के उप सभापति श्री हरिवंश जी की मौजूदगी में कथक कलाकारों ने नृत्य संरचना रणबांकुरे कुंवर सिंह की प्रस्तुति से तालियां बटोरी। नृत्य की विभिन्न भाव भंगिमाओं में कथक नर्तक अमित कुमार , राजा कुमार, रविशंकर, शालिनी महाराज, मीनाक्षी पाण्डेय, संजना कुमारी, खुशी कुमारी गुप्ता, हर्षिता विक्रम, स्नेहा पाण्डेय, सलोनी, मुस्कान, चित्रा, राशि व ऋतंभरा दुबे के प्रदर्शन ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, एच. डी . जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार , आयोजक संस्था के महासचिव डॉ. शशि कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गुरु बक्शी विकास समेत सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

Related posts

भोजपुर:एनसीसी में मेहनत के बदौलत आरा के तीन शिक्षक बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर;एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण संकट पौधारोपण से दूर होगा:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

दिल्ली: दो नावों की सवारी में आप हुई धड़ाम!

rktvnews

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन- व्यापक तैयारियां जारी।

rktvnews

Leave a Comment