RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 31 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी पड़ोस प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीतियों के तहत म्यांमार के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विकास साझेदारी, रक्षा एवं सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और सीमा व्यापार सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भावी परिदृश्‍य पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जारी कनेक्टिविटी परियोजनाओं की प्रगति दोनों देशों के लोगों के बीच बेहतर संपर्क को प्रेरित करेगी, साथ ही भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण को भी बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि म्यांमार में आगामी चुनाव सभी हितधारकों को शामिल करते हुए निष्पक्ष और समावेशी तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत म्यांमार के नेतृत्व वाली और म्यांमार के स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है, जिसके लिए शांतिपूर्ण संवाद और परामर्श ही आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग है।
प्रधानमंत्री ने म्यांमार की विकासात्मक आवश्यकताओं में सहयोग के लिए भारत की तत्परता दोहराई।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बागमती नदी में डूबने से 03 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर: युवक के निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति,परिजनों की की सहायता।

rktvnews

Leave a Comment