RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले कार्मिकों को चिन्हित करने के उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)28 फ़रवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाएं। पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चेकिंग की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य किए जाएं।
बैठक में सचिव गृह शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्य पार्षद छपरा नगर निगम के पद पर होने वाले उपचुनाव के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के नेतृत्व में छपरा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया गया।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने आरंभिक चरण के स्टार्टअप्स की सहायता करने और विस्तार देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाथ की डोली को दिया कंधा।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हैदराबाद में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment