RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:दियारा क्षेत्र के बच्चों के प्रतिभा को खेल महानिदेशक ने तराशा, बढ़ाया हौसला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी। बिहार के सरकारी विद्यालय जहां शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है वहीं खेल कूद सम्बंधित गतिविधि भी सकारात्मकता का रूप ले रही है। बताते चले कि भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड में शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश कुमार यादव अथक प्रयास एवं कुशल प्रशिक्षण से पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में चयनित है । जिनमें तीन बालक और दो बालिका शामिल हैं ये खिलाड़ी देश में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके प्रतिभा को खेल महानिदेशक रवीन्द्र शंकरण ने परखा एवं अच्छी तैयारी हेतु लगभग पांच लाख की खेल सामग्री प्रदान की। जिससे बच्चों का हौसला बढ़े और खेल जगत में नया मुकाम हासिल हो। बॉक्सिंग की शुरुआत महज साल दो साल पहले रमेश कुमार यादव ने अभाव में रहते हुए भी अपने बदौलत किया। उनका कहना है कि बॉक्सिंग खेल से ओलम्पिक में इन बच्चों की भागीदारी हेतु प्रयासरत हैं। बच्चों को खेल सामग्री मिलने एवं कुशल प्रशिक्षण से पूरे बड़हरा क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:उच्च विद्यालय सरथुआ में सेमिनार सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित।

rktvnews

महाकुंभ मेला 2025: प्रयागराज के पवित्र जल में एकता का समागम।

rktvnews

है सूना सूना वृंदावन, पधारो मेरी राधा जी !

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment