RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बीता हुआ कल।

बीता हुआ कल !

बहुमूल्य होता है हर पल ,
आता और जाता है टल ।
कोई पकड़ पाया कोई नहीं ,
टला हुआ है बीता हुआ कल ।
गाड़ी कभी रुकती है नहीं ,
इंतजार में हम खड़े रहते हैं ।
थोड़ी चूक में पार करे गाड़ी ,
गाड़ी छूट गई हम कहते हैं ।।
समय तो सदा ही आता है ,
आता‌ है औ चला जाता है ।
पहचाना वह अपनाया उसे ,
नहीं पहचाना पछताता है ‌।।
एक समय तीन रूप बदले ,
नहीं आया वह आनेवाला है ।
वेश बदल वही आज बनता ,
आज बीता कल में ढाला है ।।
समय होता बहुत ही छलिया ,
अपनी पहचान ही छुपाता है ।
प्रत्यक्ष तक परिचय नहीं देता ,
आगे बढ़ परिचय बताता है ।।
रचनाकार:अरुण दिव्यांश ,डुमरी अड्डा ,छपरा ( सारण )बिहार ।

Related posts

भोजपुर: अपर समाहर्ता द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को नमन किया,कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संचारित ऊर्जा अमृतकाल के सकंल्पों को और अधिक मजबूत करने जा रही है।

rktvnews

बक्सर:प्राचार्य प्रो वीणा कुमारी ने किया मनोविज्ञान विभाग डी. के.कॉलेज के नवीकृत विभाग सह प्रयोगशाला का उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : ‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश।

rktvnews

दुमका:महिलाएं हो रही हैं सशक्त, मशरूम की खेती बनी आय का जरिया।

rktvnews

Leave a Comment