RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अपर समाहर्ता द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )24 सितंबर।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता द्वारा अनुमंडल सभागार में 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अधिकारियों, बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से फॉर्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही एन्यूमरेशन फॉर्म के जो शेष मामले अब तक लंबित हैं, उनके समयबद्ध निष्पादन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में यह भी बताया गया कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों का विधिवत भ्रमण करेंगे तथा विहित प्रपत्र में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समय पर समर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में अब तक शामिल नहीं हो पाई महिलाओं एवं युवा मतदाताओं को विशेष अभियान चलाकर जोड़ने पर बल दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए तथा निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न हो।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 सितंबर 24

rktvnews

भारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

नागर विमानन मंत्रालय के लिए यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि है : ज्‍योतिरादित्‍य एम. सिंधिया

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment