RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

पटना:आधी रात में मार्केटिंग परिसर में लगी भीषण आग! दाऊजी, पीएनबी समेत कई दुकान जले।

भीषण अग्निकांड से प्रभावित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान दाऊजी एवं अन्य दुकान

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 फरवरी। पटना के कदम कुऑ स्थित एक मार्केटिंग परिसर मे मध्य रात्रि में लगी भीषण आग के कारण प्रसिद्ध मिठाई की दुकान दाऊजी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके अलावा इसी मार्केटिंग परिसर के अन्य दुकान तथा पहले एवं दूसरे तल्ले पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक में भी आग लगने से क्षति पहुँची है। मध्य रात्रि में हुए इस भीषण अग्निकांड से कई दुकान प्रभावित हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों के अनुसार एक ओवरलोड ट्रक से बिजली के तार टूटने से आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि प्रसिद्ध मिठाई की दुकान दाऊजी धू-धू कर जल गया। दुकान के फर्नीचर, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये। उक्त मार्केटिंग कम्पलेक्स राजेंद्र पथ पर रामप्यारी कुंवर धर्मशाला के पूरब मे स्थित है। घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुँची अग्निशामक दल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड में एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कदम कुऑ पुलिस समेत पूरे पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की तहकीकात की। इस भीषण अग्निकांड से उक्त मार्केटिंग परिसर के अगल-बगल के मकान एवं दुकान के लोग त्राहिमाम कर रहे थे। आग पर काबू पाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

Related posts

भोजपुर:बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा की स्मृति में संगीत चौपाल आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शहीद रमेश स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बिहिया क्रिकेट अकादमी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को जगजीवन कॉलेज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

देश बढ़ती के रोकलख

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment