RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: वार्ड 21 से महाजुटान में सैंकड़ों की संख्या में लोग होंगे शामिल: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

महाजुटान की सफलता को ले की बैठक।

कई वार्डों में चिपकाए पोस्टर।

जनसमूह को जागरूक करने और महाजुटान में शामिल होने को किया पर्चे का वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फ़रवरी। आगामी 2मार्च 2025 गांधी मैदान पटना में भाकपा माले के द्वारा आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए आज आरा नगर निगम वार्ड नंबर 21 मगहिया टोली में बैठक अधिवक्ता सह माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी की अध्यक्षता में बैठक कर इस वार्ड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 2 मार्च 25 को गांधी मैदान पटना रैली में चलने का आह्वाहन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता , उर्फ बंटी अधिवक्ता ने कहा कि यह रैली बिहार के अंदर चल रहे शिक्षा रोजगार खेती किसानी न्याय स्कीम वर्कर महिलाओं के मान सम्मान तमाम तरह के आंदोलनकारियों के एकजुटता के तहत महाजुटान के रूप में 2 मार्च को पटना केगांधी मैदान में होगा।उन्होंने कहा कि बिहार की जल्लाद राज की नीतीश भाजपा सरकार की सरकार को , उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए बिहार के बदलाव के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वाहन किया।बैठक के बाद वार्ड नंबर 21 गोला मोहल्ला, महादेव, मगहिया टोली में महाजुटान का पोस्टर लगाया गया तथा पर्चा वितरण किया गया।
इस दौरान लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का अपील किया गया। बैठक में एवं पर्चा वितरण में शामिल प्रमुख लोगों में अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता, पप्पू नटराज, दीपू राम ,सुरेंद्र राम, टोला राम,बिट्टू गुप्ता, नीरज कुमार ,गोरे यादव, गांधी कुमार, सनी राम ,सुमित राम,थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:आरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी मामले में युवक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:रमना मैदान पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने पर आम आदमी पार्टी का विरोध।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास का नव संकल्प जन सभा होगा ऐतिहासिक:राजू तिवारी

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा सर्वोपरि: उपायुक्त ने दिए जिले के सभी अनुमंडलों में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment