RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फ़रवरी।प्रसिद्ध संत जीयर स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज (पूर्व कुलपति),श्री त्रिदण्डी स्वामी सेवा आश्रम मे संचालित श्रीमद्भागवत कथा क्रम मे श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवन्त चित्रण करते हुए कहा कि भगवान की सभी बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी,और भक्ति संवर्धक व मोक्षदायिनी है। आचार्य ने नलकूबर और मणिग्रीव की उद्धार की कथा कहते हुए बताया कि धन का सहज दोष है धन का अभिमान और धन की तृष्णा। नलकुबर और मणिग्रीव कुबेर के बेटे हैं।असंयम के कारण नारदजी का अपमान कर बैठे,फलतः शापित होकर अम्लार्जून के वृक्षबन गये।श्रीकृष्ण माखन चोरी करते माता यशोदा पकडी़,ऊखल मे बांध दिया, ऊखल मे बंधन के समय रस्सी दो अंगुल छोटी पड़ जाती।मतलब रस्सी गुण का प्रतीक है,नारायण गुणातीत है, , बंध गये इसलिए कि वे भक्त वत्सल हैं,आखिर यशोदा तो माता ही हैं न। एक बात महत्वपूर्ण है भगवान बंधकर भी बध जीव का उद्धार करते है ,पर श्रेय नहीं लेते।अपने पीछे चलनेवाले ऊखल को श्रेय दिया। कंस अभी भी शांत नहीं, बालकृष्ण के बध हेतु एक एक राक्षसों को भेजा गया, भगवान सबका कल्याण कर ते गये।मतलब दुष्ट अपनी दुष्कर्म और दूष्टता से बाज नहीं आता ,जब तक सांस रहता।कलिया नाग के कारण यमुना जल विषाक्त होगया था,अतः उसका मानमर्दन कर यमुना जी के प्रदूषण मुक्त किया।। श्री कान्हा की सभी बाल लीलाएं- गो पालन,पर्यावरण संरक्षण,स्वदेशी, प्रर्दुषण मुक्ति का संदेश देती है। बाल कृष्ण की बाल लीला को सुन कर भक्त अहलादित होते रहे। दिल्ली से पधारे रघुनंदन रामानुज वैष्णव दास झांकी के सहारे बाल लीलाओं की प्रस्तुति मे सहयोगी बने वहीं जोखन दास और शंभू दास भजन गाकर भक्तों को झूमने के लिए बाध्य कर दिये।
यज्ञ समिति के शिवमोक्षन तिवारी अक्षय कुमार, सौरभ कुमार, सुदर्शन शर्मा, दीपक, अजय, अथर्व कुमार ,पारस लाल,रामजी यादव ,परदीप दुबे,सभी सावधानी से काम कर रहे है।जीपीएस के निदेशक ई.ए.के.तिवारी समर्थ मार्गदर्शन दे रहे है।

Related posts

दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोब्ल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने की कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

इसी सत्र से नई बिल्डिंग में संचालित हो कन्या महाविद्यालय – जिला कलेक्टर

rktvnews

बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड अंतर्गत कृष्णाब्रह्म में कैरियर काउंसलिंग आयोजित।सैंकड़ों युवाओं ने उठाया लाभ।

rktvnews

28 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन!निजी नियोजक द्वारा 30 पद के लिए अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।

rktvnews

27 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment