RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायी संघ पूरे तैयारी के साथ होगा शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 20 फ़रवरी।आज व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमिटी की विस्तारित बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी श्रेणी और हर तरह के व्यापार करनेवाले व्यवसायी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अघ्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की।
बैठक में व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं और व्यवसाय से संबंधित बिहार की वर्तमान स्थिति को रखा और कहा कि समय आ गया है बिहार को बदलने का। बैठक में विषेशकर आरा नगर निगम दुकान के किरायेदार, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार और ईंट निर्माता संघ भोजपुर के व्यवसायियों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को रखा। जीएसटी विभाग पर जमकर चर्चा हुई और व्यवसायियों ने इस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होनें कहा कि विभाग मनमाने तरीके से काम कर रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव और आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनता की घटती क्रय शक्ति के कारण बाजारों मे सन्नाटा है सिर्फ शादी विवाह के अवसर पर हीं बाजारों मे रौनक दिखाइ्र देती है। बिहार और केन्द्र सरकार के गलत फैसलों और विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी के चलते सिर्फ व्यापारी हीं नहीं आम जनता काफी परेशान है। सरकार के न्याय के साथ विकास का नारा पूरी तरह फेल है। ऐसी स्थिति में बिहार की जनता को एक नये बिहार की जरूरत है। इसलिए बदलो बिहार महाजुटान में व्यवसायियों को जमकर शिरकत करना चाहिए।
बैठक को सुरेन्द्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद साह, उमा शंकर सिंह, ईंट निर्माता संघ के प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह, श्रीनिवास यादव, मो0 अब्दुल वहाव, उमाषंकर सिंह, संजय महासेठ, मो0 शहाबुद्दीन, विनोद चंद्रवंशी, कृष्णा प्रसाद केशरी, नंद कुमार ओझा ने संबोधित किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में बुटन यादव, मो0 इमामुद्दीन, सतीष गुप्ता, अखिलेष कुषवाहा, मनीश कुमार, विजय कुमार निशाद, व्यासमुनी पासवान, महेन्द्र सिंह, बब्लु गुप्ता, सुरेष प्रसाद सिंह, धनन्जय कुषवाहा, धनन्जय यादव, लक्ष्मण तत्वा, कृश्ण रंजन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

04 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर की भोजपुरी रचना और प्रस्तुती अद्वितीय : डा कुमार शीलभद्र।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप ने की पवन श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

जयपुर:आरएमएससी प्रबंध निदेशक ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण!दवा वितरण केंद्रों पर दवाओं की समुचित उपलब्धता रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आर एल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता उदघाटित, युवा खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करना उद्देश्य:डॉ विजय कुमार गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment